भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने गायक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की मां का निधन हो गया है। अरिजीत सिंह की मां पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में एडमिट थीं। उन्हें कोरोना वायरस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अरिजीत सिंह की मां की हालत काफी गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें ECMO पर रखा गया था। अरिजीत सिंह की मां को डॉक्टर्स ने बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो कोरोना से जंग हार हईं और गुरुवार सुबह 11 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।अरिजीत सिंह की मां अस्पताल में एडमिट हैं, इस बात की जानकारी स्वास्तिका मुखर्जी ने लोगों को दी थी। स्वास्तिका मुखर्जी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लोगों से कहा था कि अरिजीत सिंह की मां को ब्लड की जरूरत है। इसके बाद लोगों ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया था। अरिजीत सिंह की मां बीते कई दिनों से गंभीर महामीरी से जूझती रही और 20 मई के दिन उन्होंने अपना शरीर त्याग दिया।
फैंस में शोक की लहर;-अरिजीत सिंह की मां की मृत्यु की खबर से फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। अरिजीत ने कई बेहतरीन गाने गाए हैं, जिनकी वजह से उनकी एक लॉयल फैन फॉलोइंग बन गई है। अरिजीत सिंह के ये सभी फैंस इस समय काफी दुखी हैं और उनके परिवार के लिए दुआएं मांग रहे हैं कि भगवान सभी को इस दुख को झेलने की शक्ति दें।
देश में कम नहीं हो रहे हैं कोरोना के मामले:भारत में इन दिनों कोरोना वायरस की दूसरी लहर देखने को मिल रही है। पिछले एक महीने से देश में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। बीते साल के मुकाबले इस साल कोरोना वायरस से मरने वालों की दर भी काफी ज्यादा है। देश की सभी राज्य सरकारें इस महामारी को हराने में लगी हुई हैं लेकिन फिर भी पॉजिटिव केसेज के मामलों में गिरावट नहीं आ रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से सतर्क रहने को कहा है ताकि देश कोरोना को हरा पाए।