टीवी इंडस्ट्री में कपल्स के बीच ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें आना आम बात है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कपल्स के बीच ब्रेकअप होने के बाद वो एक दूसरे के दोस्त हो सकते हैं। आज हम अपनी इस खास रिपोर्ट्स में आपको टीवी के उन 11 कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ब्रेक को सालों बीत चुके हैं, लेकिन वो आज भी अच्छे दोस्त हैं। आइए देखें ये पूरी लिस्ट
रूपल त्यागी-अखलाक खान (Roopal Tyagi-Akhlaque Khan)
‘सपना सुहाने लडकपन के’ में रूपल त्यागी ने लीड रोल निभाया था। इस शो के अलावा उन्हें अखलाक खान के साथ कई टीवी सीरीज में देखा गया। एक साथ काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। हालांकि यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और दोनों ने अलग होने का फैसला किया। आज भी दोनों अच्छे दोस्त हैं।
अदिति राठौर-श्रीधन सिंह (Aditi Rathore-Sreedhan Singh)
टीवी शो ‘नामकरण’ में लीड रोल निभा चुकीं अदिति राठौर लंबे समय तक फिटनेस मॉडल श्रीधन सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं। जब अदिति टीवी शेड्यूल में बिजी थीं, तब दोनों अपने रिश्ते समय नहीं दे पा रहे थे। इसी की वजह से चीजें बिगड़ती चली गईं। लेकिन आज भी अदिति और श्रीधन एक दूसरे की रेस्पेक्ट करते हैं।
रघु राम-सुगंधा (Raghu Ram-Sugandha)
‘रोडीज’ फेम रघु राम ने सालों तक साथ रहने के बाद पत्नी सुगंधा को तलाक दे दिया था। दोनों के इस सिचुएशन को बड़ी मैच्योर तरीके से हैंडल किया।
गौरव चोपड़ा-नारायणी शास्त्री (Gaurav Chopra-Narayani Shastri)
नारायणी शास्त्री और गौव्रव चोपड़ा के रिश्ते से पूरी टीवी इंडस्ट्री बखूबी वाकिफ थी। लेकिन दोनों का ब्रेकअप किस बात को लेकर हुआ। इसका कारण अभी तक सामने नहीं आया है। दोनों को एक साथ राजीव खंडेलवाल के शो ‘जज्बात’ पर देखा गया था।
अयाज खान-आरती सिंह (Ayaz Khan-Arti Singh)
अयाज खान और आरती सिंह दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे। दोनों के इस रिश्ते को खत्म हुए लगभग 3 साल से भी ज्यादा हो चुके हैं। अयाज और आरती ने एक दूसरे के साथ काफी अच्छा वक्त साझा किया है। इसके अलावा दोनों को पार्टीज में एक साथ देखा गया है।
प्रियांक शर्मा-दिव्या अग्रवाल (Priyank Sharma-Divya Agarwal)
प्रियांक शर्मा और दिव्या अग्रवाल का ब्रोकअप बिग बॉस 11 के घर में हुआ था। हालांकि ब्रेकअप होने के बाद भी दोनों को प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी में देखा गया था। दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।
कृतिका कामरा-करण कुंद्रा (Kritika Kamra-Karan Kundrra)
कृतिका कामरा और करण कुंद्रा टीवी की लोकप्रिय जोड़ियों में से एक थे। बॉम्बे टाइम्स के साथ एक विशेष बातचीत में, कृतिका ने कहा था कि वे अपने रिश्ते का ख्याल नहीं रख सकते। अपने ब्रेकअप के बाद भी दोनों दोस्त बने रहे। इतना ही नहीं दोनों ने एक साथ एक शो भी किया।
राहुल महाजन-डिम्पी गांगुली (Rahul Mahajan-Dimpy Ganguly)
राहुल महाजन और डिंपी गांगुली ने एक स्वयंवर के माध्यम से एक रियलिटी टीवी शादी की थी। हालांकि उनका ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। इसके बाद दोनों ने के दूसरे को तलाक दे दिया। बाद में उन्हें रियलिटी शो बिग बॉस 8 में एक साथ देखा गया और अब दोनों के बीच कोई कड़वाहट नहीं है।
रिद्धि डोगरा और राकेश बापट (Raqesh Bapat-Ridhi Dogra)
रिद्धि डोगरा और राकेश बापट की मुलाकात टीवी सीरियल ‘मर्यादा: लेकिन कब तक’ (Maryada: Lekin Kab Tak) के सेट पर हुई थी। दोनों ने 2011 में एक दूसरे से शादी की। यह शादी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। शादी के 7 साल बाद दोनों के अलग होना का फैसला लिया। अलग होने के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त हैं। रिद्धि डोगरा और राकेश बापट एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई भी देते हैं।
दिव्यांका त्रिपाठी-शरद मल्होत्रा (Divyanka Tripathi-Ssharad Malhotra)
दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा को टीवी शो ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ के सेट पर एक दूसरे से प्यार हुआ था। लगभग 10 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों के बीच ब्रेकअप हो गया। कई अवसर पर दोनों को एक साथ देखा गया है। इसके बाद दिव्यांका ने 2016 में विवेक दहिया से शादी की। शरद ने दिव्यांका को उनकी शादी के लिए बधाई भी दी थी। शरद ने भी 2019 में रिपसी भाटिया से शादी कर ली है।
कुशाल टंडन-गौहर खान (Kushal Tandon-Gauahar Khan)
कुशाल टंडन और गौहर खान के बीच नजदीकियां बिग बॉस के सीजन 7 में बढ़ी थीं। हालांकि दोनों के एक दूसरे को कई सालों तक डेट किया। हालांकि कुशाल से ब्रेक होने के बाद भी गौहर को उनके रेस्टोरेंट ओपनिंग में देखा गया। गौहर खान ने हाल ही में जैद दरबार से शादी की है।