चंडीगढ़(stingoperation)
यूक्रेन में फंसे हजारों भारतीयों में कई पंजाब राज्य से हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते भारतीयों को स्वदेश लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पंजाब सरकार ने जानकारी दी है कि कई जिलों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। पंजाब सरकार ने युद्ध प्रभावित देश यूक्रेन में फंसे पंजाब के लोगों की सहायता के लिए एक समर्पित 24×7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। यूक्रेन में फंसे व्यक्ति या पंजाब में रहने वाले उनके रिश्तेदार हेल्पलाइन नंबर 1100 और भारत से बाहर रहने वाले व्यक्तियों पर +91-172-4111905 पर संपर्क करके आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रवक्ता ने आगे कहा कि यूक्रेन में फंसे व्यक्तियों की सुरक्षित वापसी के लिए इन हेल्पलाइन नंबरों पर पूछे गए प्रश्नों को तुरंत भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को भेज दिया जाएगा।
punjab government set up control room to help people trapped in ukraine