नई दिल्ली(stingoperation)
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की बागडोर पहली बार किसी महिला के हाथ में थमाते हुये केंद्र सरकार ने माधबी पुरी को नया सेबी अध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक माधबी पुरी सेबी की पूर्व पूर्णकालिक सदस्य थीं। यह पहली बार है कि निजी क्षेत्र के किसी व्यक्ति को सेबी की कमान सौंपी गयी है। माधबी पुरी का कार्यकाल पदग्रहण के दिन से तीन साल का होगा। ओमाधबी पुरी अजय त्यागी का स्थान लेंगी। अजय त्यागी का कार्यकाल सोमवार को ही समाप्त हो रहा है।
SEBI got the first woman chairperson, know who