टीवी दुनिया के जाने-माने कलाकार शाहीर शेख ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से बताया है कि उनकी पत्नी रुचिका कपूर प्रेग्नेंट हैं। शाहीर शेख ने इस पोस्ट के माध्यम से बताया है कि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने पिछले साल नवम्बर के महीने में शादी की थी। इन दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला लिया था।कलाकार शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद इन्होंने अपनी खुशी सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस के साथ शेयर की थी।शाहीर शेख को अपनी पर्सनल लाइफ लोगों के साथ शेयर करना पसंद नहीं है, इसलिए वो निजी बातें पर्दे के पीछे रखना ही पसंद करते हैं। शाहीर शेख और रुचिका कपूर की शादी की खबर ने भी लोगों के बीते साल चौंका दिया था। इन दोनों ने अचानक से सोशल मीडिया पर शादी को लेकर खुलासा किया था।शाहीर शेख और रुचिका कपूर की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई।शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने लगभग 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद शादी का फैसला लिया।