• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
Advertisement
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़ भारत

भोलेनाथ की शरण में मुकेश अंबानी, बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचे

Sting Operation by Sting Operation
October 20, 2024
in भारत
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। बताया कि दोनों धामों को उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पांच करोड़ की धनराशि दानस्वरूप दी है।
केदारनाथ , 20 अक्तूबर (स्टिंग आप्रेशन ब्यूरो): प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी रविवार को भगवान शिव की शरण में पहुंचे। अंबानी ने बदरीनाथ और केदारनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव के दर्शन किए। श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबन्ध निदेशक मुकेश अंबानी रविवार (20 अक्टूबर) की सुबह पहले श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को आये। उसके पश्चात श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे। श्री केदारनाथ धाम में बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का स्वागत किया। बताया कि दोनों धामों को उद्योगपति मुकेश अंबानी ने पांच करोड़ की धनराशि दानस्वरूप दी है। अंबानी हवाई मार्ग से प्रातः लगभग 9:00 बजे बद्रीनाथ पहुंचे इसके बाद मंदिर समिति के सीईओ और उपाध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। 9:30 बजे अंबानी ने बद्रीनारायण के दर्शन किए धर्म अधिकारी और वेदपाठियों ने अंबानी की विशेष पूजा अर्चना संपन्न करवाई। केदारनाथ में भगवान के दर्शन के लिए लोग हेलीकॉप्टर के जरिए भी पहुंचते हैं। इन्हीं हेलीकॉप्टर की टिकट में कालाबाजारी का मामला सामने आया है। टिकट की कथित कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को गुप्तकाशी और फाटा क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर सेवाएं प्रदान करने वाली कई कंपनियों के हेलीपैड पर छापेमारी के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस के अनुसार गुप्तकाशी और फाटा क्षेत्र में संचालित दो होटल मालिकों के खिलाफ ई-मेल के जरिए शिकायतें प्राप्त हुई थीं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाई गई तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि शिकायतों के मद्देनजर शुक्रवार को कई हेलीपैड पर छापे मारे गए। उन्होंने बताया कि वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई और दो संदिग्ध होटल व्यवसायियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया।

Tags: daily sting operationmukesh ambanisting operation india
Sting Operation

Sting Operation

  • Trending
  • Comments
  • Latest

0

0

0

0

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA

We bring you the latest Punjab news headlines about Punjab crime, Punjab politics and Live Updates on Punjab from Times of India

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • खेल-खिलाड़ी
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.

No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब
  • भारत
  • विदेश
  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.