• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
Advertisement
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़ भारत

प्रधानमंत्री के काम से इतनी खुश हुई महिला, भेज दिया अनमोल उपहार, पीएम मोदी हुए गदगद

Sting Operation by Sting Operation
October 20, 2024
in भारत
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओडिशा की एक महिला ने पीएम मोदी के काम से खुश होकर उन्हें 100 रुपये भेजने की जिद की। पीएम मोदी ने इसे अनमोल उपहार बताया और ट्वीट कर खुशी व्यक्त की।
ओडिशा , 20 अक्तूबर (स्टिंग आप्रेशन ब्यूरो): देश के अलग-अलग हिस्सों में पीएम मोदी को लेकर लोगों के मन में अथाह प्रेम दिखाई देता है। पीएम मोदी के लिए प्रेम का अद्भुत नजारा ओडिशा के सुंदरगढ़ में देखने को मिला, जिसे देखकर खुद पीएम इमोशनल हो गए और ट्वीट किया। बीजेपी के सांसद बैजयंत जय पांडा ने इस प्यार भरे उपहार और भावनाओं को दर्शाने के लिए ट्वीट किया और बताया कि कैसे ओडिशा की एक आदिवासी महिला पीएम मोदी के काम से इतनी खुश हुई कि उसने धन्यवाद भेंट के रूप में 100 रुपये देने की जिद कर दी। बीजेपी के उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने महिला की तस्वीरें साझा करते हुए ‘एक्स’ पर लिखा कि ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान एक आदिवासी महिला से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा कि इस आदिवासी महिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करने के लिए मुझे 100 रुपये देने की इच्छा व्यक्त की। उसने मेरे इस स्पष्टीकरण को दरकिनार कर दिया कि यह आवश्यक नहीं है। साथ ही जब तक मैंने हार नहीं मानी, तब तक वह अपनी बात पर अड़ी रही। आखिरकार, मैंने उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए 100 रुपये स्वीकार किए। यह उस परिवर्तन का प्रतीक है, जो भारत और ओडिशा अनुभव कर रहा है।” भाजपा उपाध्यक्ष ने अपने ट्वीट में आगे लिखा कि यह ओडिशा और भारत में हो रहे परिवर्तन का प्रतिबिंब है। पांडा के इस ट्वीट और महिला की भावनाओं को देखकर पीएम मोदी ने जवाब दिया। पीएम मोदी इस बात से इमोशनल हो गए कि एक महिला उन्हें दिल से इतना आदर देती है और उन्हें 100 रुपये देना चाहती है। पीएम ने जो जवाब लिखा वो निश्चित रूप से आपका भी दिल जीत लेगा। मोदी ने जवाब में लिखा इस स्नेह से मैं बहुत अभिभूत हूं। मुझे हमेशा आशीर्वाद देने के लिए मैं हमारी नारी शक्ति को नमन करता हूं। उनका आशीर्वाद मुझे विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है।

Tags: daily sting operationprime minister of indiasting operation india
Sting Operation

Sting Operation

  • Trending
  • Comments
  • Latest

0

0

0

0

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA

We bring you the latest Punjab news headlines about Punjab crime, Punjab politics and Live Updates on Punjab from Times of India

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • खेल-खिलाड़ी
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.

No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब
  • भारत
  • विदेश
  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.