94 साल, 38 कप्तान और 600वां टेस्ट: गॉल में इतिहास रचने उतरेगी टीम इंडिया, बनेगी एशिया का नया ‘किंग’
गॉल (श्रीलंका): भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार और ऐतिहासिक सफर में एक और नया सुनहरी पन्ना जुड़ने जा रहा है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल के मैदान पर टॉस के लिए उतरते ही टीम इंडिया अपना 600वां टेस्ट मुकाबला खेलेगी।
इसके साथ ही भारत यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का तीसरा (इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद) और एशिया का पहला देश बन जाएगा।

C.K. नायडू से शुभमन गिल तक: 94 सालों का सुनहरा सफर
भारतीय टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 1932 में सी.के. नायडू की कप्तानी में लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान से हुई थी। तब से लेकर आज तक, 94 वर्षों के इस लंबे सफर में 38 कप्तानों ने भारतीय टीम की कमान संभाली है।
अब युवा कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया अपने इस 600वें टेस्ट मैच को यादगार बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

























