• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
Advertisement
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

    Toll Plaza ਤੇ ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਲਗੇਗੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ! ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਬੈਰੀਅਰ-ਲੈੱਸ ਟੋਲ ਸਿਸਟਮ

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

    Toll Plaza ਤੇ ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਲਗੇਗੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ! ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਬੈਰੀਅਰ-ਲੈੱਸ ਟੋਲ ਸਿਸਟਮ

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़ पंजाब

पंजाब में 940 हुए पराली जलाने के मामले, सबसे प्रदूषित बठिंडा, अब स्माॅग करेगा परेशान

Sting Operation by Sting Operation
October 15, 2024
in पंजाब
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटियाला, 15 अक्तूबर (गुरबख्श सिंह संधू)
आने वाले दिनों में पंजाब में पराली जलाने के मामलों में और वृद्धि हो सकती है, क्योंकि किसानों को धान की कटाई के तुरंत बाद अपने खेतों को गेहूं की बुवाई के लिए तैयार करना है। ऐसे में किसानों के पास समय कम होगा और इस दौरान खेतों में धान की पराली में आग लगाने की घटनाएं बढ़ने की आशंका है।
पंजाब में बीते चार दिन रिकाॅर्ड पराली जलने के बाद हालांकि सोमवार को मामलों में बड़ी कमी दर्ज की गई। लेकिन बीते दो सालों से अगर तुलना की जाए तो कोई ज्यादा अंतर दर्ज नहीं किया गया। सोमवार को पराली जलाने के 68 नए मामले हुए, जबकि आज के ही दिन साल 2022 में 82 और साल 2023 में पराली जलाने के 89 मामले हुए थे। पराली के लगातार जलने से पंजाब के विभिन्न शहरों के एक्यूआई में फिलहाल सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। बठिंडा का सबसे अधिक 172 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा मंडी गोबिंदगढ़ का 144, पटियाला का 118, लुधियाना का 99, खन्ना का 98. जालंधर का 81 दर्ज किया गया। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से पंजाब में लगातार बीते दो सालों के मुकाबले पराली जलाने के ज्यादा मामले हो रहे थे। 10 अक्तूबर को पंजाब में पराली जलाने के 123, 11 को 143, 12 को 177 और 13 अक्तूबर को 162 मामले हुए थे। पंजाब में सोमवार को पराली जलाने के 68 नए मामले हुए। इससे अब कुल गिनती बढ़कर 940 हो गई है। वहीं इस समय अवधि यानी 15 सितंबर से लेकर अब तक साल 2022 में पराली जलाने के कुल 1069 मामले हो गए थे। जबकि साल 2023 में 1319 मामले सामने आ गए थे। सोमवार को सबसे अधिक 18 मामले जिला अमृतसर में हुए। साथ ही जिला तरनतारन में 14, पटियाला में 13, संगरूर में सात, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, कपूरथला, एसएएस नगर व मालेरकोटला में पराली जलाने के 2-2 मामले और फिरोजपुर में तीन व फाजिल्का, बरनाला व लुधियाना में 1-1 मामला हुआ। पंजाब में पराली जलाने के मामलों की 30 नवंबर तक मॉनिटरिंग की जानी है।
नवंबर के पहले सप्ताह से स्माॅग कर सकती है परेशान
पंजाब में जल्द स्मॉग परेशान कर सकती है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के डायरेक्टर सुरिंदर पाल के मुताबिक अक्तूबर के अंत में या फिर नवंबर की शुरुआत से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगेगी। पारे में गिरावट व साथ में पराली जलने की घटनाएं होने से स्माॅग बनेगी, जिससे सुबह के समय दृश्यता पर असर पड़ सकता है। डायरेक्टर ने बताया कि फिलहाल अगले सात से आठ दिन मौसम में कोई प्रमुख बदलाव दर्ज नहीं किया जाएगा। दिन में धूप खिलेगी और सुबह व शाम को हल्की ठंडक रहेगी। दिन के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट दर्ज की जाएगी। सोमवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। सबसे अधिक 36.6 डिग्री का तापमान बठिंडा का दर्ज किया गया। वहीं, अमृतसर का तापमान 32.4, लुधियाना का 33.1, पटियाला का 34.0, पठानकोट का 32.1, गुरदासपुर का 33.0, एसबीएस नगर का 31.9, बरनाला का 33.5, फरीदकोट का 36.5, फिरोजपुर का 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इससे अब यह सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक हो गया है। सबसे कम 17.5 डिग्री का तापमान फरीदकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का 19.2, लुधियाना का 19.6, पटियाला का 19.7, पठानकोट का 18.0, बठिंडा का 19.3 डिग्री दर्ज किया गया।

Tags: daily sting operationpunjabsting operation india
Sting Operation

Sting Operation

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Toll Plaza ਤੇ ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਲਗੇਗੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ! ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਬੈਰੀਅਰ-ਲੈੱਸ ਟੋਲ ਸਿਸਟਮ

0

0

0

0

Toll Plaza ਤੇ ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਲਗੇਗੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ! ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਬੈਰੀਅਰ-ਲੈੱਸ ਟੋਲ ਸਿਸਟਮ

May 11, 2026

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

Recent News

Toll Plaza ਤੇ ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਲਗੇਗੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ! ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਬੈਰੀਅਰ-ਲੈੱਸ ਟੋਲ ਸਿਸਟਮ

May 11, 2026

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA

We bring you the latest Punjab news headlines about Punjab crime, Punjab politics and Live Updates on Punjab from Times of India

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • खेल-खिलाड़ी
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Recent News

Toll Plaza ਤੇ ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਲਗੇਗੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ! ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਬੈਰੀਅਰ-ਲੈੱਸ ਟੋਲ ਸਿਸਟਮ

May 11, 2026

October 22, 2024
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.

No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब
  • भारत
  • विदेश
  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.