• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
Advertisement
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

मायावती ने कर दिया बड़ा ऐलान, महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी में BSP अकेले लड़ेगी चुनाव

Sting Operation by Sting Operation
October 15, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मायावती ने कहा है कि बीएसपी महाराष्ट्र व झारखण्ड दोनों ही राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा है कि ये चुनाव धनबल व बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर है…..
लखनऊ, 15 अक्तूबर (स्टिंग आप्रेशन ब्यूरो): चुनाव आयोग ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 1 चरण तो वहीं, झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर कुल 2 चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। वहीं, आयोग ने उत्तर प्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में विधानसभा और लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है। इस ऐलान के ठीक बाह बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने बड़ी घोषणा की है। मायावती ने कहा है कि बसपा महाराष्ट्र, झारखंड और यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी। वहीं, झारखंड में 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को ही आएंगे। यूपी में 9 सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होंगे। उत्तराखंड के केदारनाथ में 20 नवंबर को विधानसभा के उपचुनाव होंगे। उपचुनाव के नतीजे भी 23 नवंबर को आएंगे। बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र व झारखण्ड राज्य विधानसभा आम चुनाव के लिए तारीख़ों की आज की गई घोषणा का स्वागत है। चुनाव जितना कम समय में तथा जितना पाक-साफ अर्थात् धनबल व बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर है। इसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर ही निर्भर है। मायावती ने कहा है कि बीएसपी महाराष्ट्र व झारखण्ड दोनों ही राज्यों में अकेले ही चुनाव लड़ेगी। पार्टी यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटकें बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान कारवाँ के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना मिशनरी प्रयास जारी रखें। मायावती ने ये भी कहा कि यूपी में 9 विधानसभा की सीटों पर हो रहे उपचुनाव में भी बीएसपी अपने उम्मीदवार उतारेगी और यह चुनाव भी अकेले ही अपने बलबूते पर पूरी तैयारी एवं दमदारी के साथ लड़ेगी।

Tags: daily sting operationElectionkumari mayawatisting operation india
Sting Operation

Sting Operation

  • Trending
  • Comments
  • Latest

0

0

0

0

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA

We bring you the latest Punjab news headlines about Punjab crime, Punjab politics and Live Updates on Punjab from Times of India

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • खेल-खिलाड़ी
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.

No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब
  • भारत
  • विदेश
  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.