• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
Advertisement
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

    Toll Plaza ਤੇ ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਲਗੇਗੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ! ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਬੈਰੀਅਰ-ਲੈੱਸ ਟੋਲ ਸਿਸਟਮ

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

    Toll Plaza ਤੇ ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਲਗੇਗੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ! ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਬੈਰੀਅਰ-ਲੈੱਸ ਟੋਲ ਸਿਸਟਮ

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

जम्मू कश्मीर: उमर अब्दुल्ला की सरकार में नहीं होंगे शामिल, कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, वजह भी बता दी

Sting Operation by Sting Operation
October 16, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़, भारत
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

उमर अब्दुल्ला आज जम्मू कश्मीर के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह से ठीक पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला किया है और कहा है कि वह उमर सरकार में शामिल नहीं होगी, बाहर से समर्थन करेगी
जम्मू कश्मीर, 16 अक्तूबर (स्टिंग आप्रेशन ब्यूरो): नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला आज यानी 16 अक्टूबर की सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके शपथ ग्रहण से पहले कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है और कहा है कि पार्टी जम्मू कश्मीर की उमर अब्दुल्ला सरकार का हिस्सा नहीं बनेगी, बल्कि उमर सरकार को बाहर से अपना समर्थन देगी। बता दें कि उमर अब्दुल्ला की नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में गठबंधन किया था और साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। इस गठबंधन ने चुनाव में जीत भी हासिल की थी। कांग्रेस ने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है औऱ कहा है कि कांग्रेस की लोकल इकाई चाहती थी कि सरकार में कांग्रेस पार्टी शामिल हो, लेकिन कांग्रेस हाई कमान राज्य में पार्टी की परफॉर्मेंस से नाराज था, लिहाजा फैसला लिया गया कि बजाय कि कुछ लोगों को मंत्रीपद दिया जाए, लोकल इकाई पर यह दबाव बना रहे कि उन्हें संगठन को मजबूत करना है। कांग्रेस हाई कमान ने खराब परफॉर्मेंस के बावजूद नेताओं को मंत्री पद के लिए रिवॉर्ड नहीं चाहती थी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी (सपा) सांसद सुप्रिया सुले, डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि और सीपीआई के डी राजा सहित अन्य लोग डल झील के तट पर आयोजित उमर अब्दुल्ला के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। उमर अब्दुल्ला के साथ उनके मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण समारोह श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में आयोजित किया जाएगा। उमर अब्दुल्ला, जिन्होंने पहले एनसी-कांग्रेस गठबंधन के तहत 2009 से 2014 तक तत्कालीन राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था, उन्हें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। बता दें कि 11 अक्टूबर को, उमर अब्दुल्ला ने नेशनल कॉन्फ्रेंस के 42 विधायकों, चार निर्दलीय विधायकों, छह कांग्रेस विधायकों और एक सीपीआई (एम) प्रतिनिधि के समर्थन पत्र सौंपकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। कहा जा रहा है कि समारोह के दौरान आठ विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। समारोह के बाद, उमर अब्दुल्ला श्रीनगर में सिविल सचिवालय में प्रशासनिक सचिवों से मुलाकात करेंगे।

Tags: daily sting operationjaamu kashmirsting operation india
Sting Operation

Sting Operation

  • Trending
  • Comments
  • Latest

Toll Plaza ਤੇ ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਲਗੇਗੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ! ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਬੈਰੀਅਰ-ਲੈੱਸ ਟੋਲ ਸਿਸਟਮ

0

0

0

0

Toll Plaza ਤੇ ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਲਗੇਗੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ! ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਬੈਰੀਅਰ-ਲੈੱਸ ਟੋਲ ਸਿਸਟਮ

May 11, 2026

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

Recent News

Toll Plaza ਤੇ ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਲਗੇਗੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ! ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਬੈਰੀਅਰ-ਲੈੱਸ ਟੋਲ ਸਿਸਟਮ

May 11, 2026

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA

We bring you the latest Punjab news headlines about Punjab crime, Punjab politics and Live Updates on Punjab from Times of India

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • खेल-खिलाड़ी
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Recent News

Toll Plaza ਤੇ ਹੁਣ ਨਹੀਂ ਲਗੇਗੀ ਲੰਬੀ ਕਤਾਰ! ਦਿੱਲੀ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋਵੇਗਾ ਬੈਰੀਅਰ-ਲੈੱਸ ਟੋਲ ਸਿਸਟਮ

May 11, 2026

October 22, 2024
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.

No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब
  • भारत
  • विदेश
  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.