• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
Advertisement
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
No Result
View All Result
Home Uncategorized

Global Handwashing Day 2024: हाथ नहीं धोने से फैलती हैं ये बीमारी, जानिए कब-कब और कितनी देर हाथ धोने चाहिए?

Sting Operation by Sting Operation
October 15, 2024
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

हर साल 15 अक्टूबर को ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे (Global Handwashing Day 2024) मनाया जाता है। हाथ नहीं धोने से कोरोना समेत कई खतरनाक बीमारियां फैल सकती हैं। जानिए हाथ धोने का कही तरीका क्या है?
स्टिंग आप्रेशन ब्यूरो
हाथों को अच्छी तरह से धोना और साफ रखना स्वच्छता की ओर पहला कदम माना जाता है। हाथ धोने से आप खुद को साफ रखते हैं और शरीर को कई खतरनाक बीमारियों से दूर रख सकते हैं। हाथ धोने से आप सिर्फ खुद ही नहीं बल्कि दूसरे लोगों को भी बीमार और संक्रमित होने से बचा सकते हैं। यही वजह है कि घर हो या स्कूल बच्चों को हर जगह हाथ धोने और बेसिक हाइजीन बरतने के बारे में सिखाया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर बार-बार हाथ धोने के लिए ही क्यों कहा जाता है। इसके पीछे के कई कारण है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि हाथों में कई ऐसे छोटे जर्म्स छुपे होते हैं जो सीधे हमारे शरीर के अंदर जा सकते हैं। इससे शरीर बड़ी-बड़ी बीमारियों का घर बन सकता है। खासतौर से जब हम किसी बाजार, भीड़वाली जगह या पार्टी से आए होते हैं तो हमारे हाथ बहुत सारे जर्म्स को अपने साथ ले आते हैं। इससे बीमार होने और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। से कोरोना काल में लोगों ने हाथ धोने और उसके महत्व के बारे में अच्छी तरह से समझ लिया है। लेकिन जैसे ही कोरोना का कहर कम हुआ है लोगों ने फिर से लापरवाही बरतना शुरू कर दिया है। एक रिसर्च की मानें तो अगर सभी लोग ठीक से हाथ धोएं तो इससे हर साल 10 लाख लोगों की जान बचाई जा सकती है।
हाथ न धोने से हो सकती हैं ये बीमारी
पेट की बीमारी- हाथ ठीक से न धोने के कारण पेट से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर से आपको आंतों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। डायरिया, हैजा या टाइफाइड जैसी बीमारियां भी साफ-सफाई में बरती गई लापरवाही के कारण होती हैं। एक रिसर्च में पाया गया कि साबुन से हाथ धोने से दस्त के सभी 10 में से 4 मामलों को रोका जा सकता है।
सर्दी जुकाम- हाथ नहीं धोने से सर्दी जुकाम जैसा इंफेक्शन फैल सकता है। अगर किसी व्यक्ति ने मुंह और नाक पर हाथ लगाए हैं और फिर उसी हाथ से किसी दूसरे को छू लिया या किसी सामान को छू लिया तो आपको भी इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है।
आंखों से जुड़ी समस्याएं- आंखों पर गंदे हाथ लगाने कई तरह की बीमारी हो सकती हैं। ऐसे कई रिसर्च सामने आए हैं जिसमें पाया गया है कि दूरगामी नेत्र रोग से बचने के लिए आपको हाथों की सफाई का ख्याल रखना जरूरी है। खासतौर से आंखों से पानी आना, आंखें लाल होना और ट्रेकोमा जैसे संक्रमण जो अंधेपन का कारण है हाथ न धोने से फैल सकता है।
त्वचा से जुड़े संक्रमण- अगर आपको किसी तरह का कोई घाव, चोट या इंफेक्शन हो रखा है तो स्टैफिलोकोकस बैक्टीरिया इसे गंभीर बना सकते हैं। ये बैक्टीरिया स्किन और नाक में अक्सर पाए जाते हैं। जो खुले घाव में मिलने से संक्रमण का कारण बन सकते हैं। इसलिए हाथों को साफ रखना सबसे ज्यादा जरूरी है।
कब-कब हाथ धोने चाहिए?
खाना बनाने से पहले
खाना खाने से पहले और बाद में
जानवरों को छूने के तुरंत बाद
खांसने और छींकने के बाद
बाहर से आने के बाद
खेल कर आने के बाद
किसी से हाथ मिलाने के बाद
बाथरूम के इस्तेमाल के बाद
सफर से आने के बाद
कितनी देर तक हाथ धोने चाहिए?
आपको हमेशा साबुन से हाथ धोने चाहिए। साबुन को अच्छी तरह उंगलियों के बीच में और चारों ओर रगड़ते हुए साफ करना चाहिए। कम से कम 30 सेकेंड हाथ जरूर धोने चाहिए।

Tags: daily sting operationHealthspecialsting operation india
Sting Operation

Sting Operation

  • Trending
  • Comments
  • Latest

0

0

0

0

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA

We bring you the latest Punjab news headlines about Punjab crime, Punjab politics and Live Updates on Punjab from Times of India

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • खेल-खिलाड़ी
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.

No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब
  • भारत
  • विदेश
  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.