• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
Advertisement
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली के शाहदरा में लगी भीषण आग, घर में जिंदा जले दो लोग, 4 अस्पताल में भर्ती

Sting Operation by Sting Operation
October 18, 2024
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

शाहदरा इलाके के एक घर में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आग पर काबू पाया जा चुका है
नई दिल्ली 18 अक्तूबर (स्टिंग आप्रेशन ब्यूरो): दिल्ली के शाहदरा इलाके में शुक्रवार को एक घर में आग लग गई। आग लगने से घर में मौजूद दो लोग जिंदा जल गए। घर से दो जले हुए शव बरामद हुए हैं। जबकि दो बच्चों का रेस्क्यू किया गया है।दमकल विभाग के मुताबिक, शाहदरा में एक घर में आज सुबह 5 बजकर 24 मिनट में एक घर में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की 6 गाड़ियां और टीम मौके पर गई थी। जब घर में आग लगी तो वहां पर चार लोग मौजूद थे। इनमें से दो जले हुए शव बाहर निकाले गए जबकि 2 बच्चों को रेस्क्यू किया गया और अस्पताल भेजा गया है। ये आग बिल्डिंग की तीसरी और चौथी मंजिल में लगी थी। जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह से परिवार बाहर नहीं निकल पाया। जानकारी के अनुसार, आज सुबह भोलानाथ नगर स्थित एक घर में आग लग गई। घर मनीष गुप्ता का है। आग लगने से चार लोग झुल गए, जिन्हें जीटीबी अस्पताल में कराया गया है। घायलों की पहचान कैलाश गुप्ता (72 वर्ष), भगवती गुप्ता (70 वर्ष), मनीष गुप्ता (45 वर्ष), पार्थ गुप्ता (19 वर्ष) के रुप में की गई है। मृतक लोगों की पहचान शिल्पी गुप्ता (उम्र 42 वर्ष) प्रणव गुप्ता (16 वर्ष) के रुप में हुई है। दमकल विभाग ने बताया कि घायल और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं। पीड़ित परिवार भागीरथ पैलेस में इलेक्ट्रिक उपकरण की दुकान चलाता है। आग लगने के कारणों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले भी लग चुकी है आग
इससे पहले मार्च महीने में भी शाहदरा इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई थी। पुलिस के मुताबिक, यह चार मंजिल और पार्किंग वाली एक आवासीय इमारत थी। पुलिस ने कुछ सात लोगों को बचाया था। इनमें तीन पुरुषों, चार महिलाओं और दो बच्चे शामिल थे। अंडरग्राउंड पार्किंग में सर्किट रूम में कारों में आग लगी थी। इससे आग फैल गई।

Tags: daily sting operationfiresting operation india
Sting Operation

Sting Operation

  • Trending
  • Comments
  • Latest

0

0

0

0

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA

We bring you the latest Punjab news headlines about Punjab crime, Punjab politics and Live Updates on Punjab from Times of India

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • खेल-खिलाड़ी
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.

No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब
  • भारत
  • विदेश
  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.