• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
Advertisement
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़ भारत

यूपी उपचुनावः अखिलेश यादव की करहल सीट पर बसपा ने उतारा उम्मीदवार, कुंदरकी से रफत उल्ला को मिला टिकट

Sting Operation by Sting Operation
October 19, 2024
in भारत
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बसपा ने करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए अवनीश कुमार शाक्य को उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट पर 13 नवंबर को चुनाव होगा और वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।
मैनपुरी , 19 अक्तूबर (स्टिंग आप्रेशन ब्यूरो): करहल विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बसपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। अवनीश कुमार शाक्य को बसपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। अवनीश कुमार शाक्य इस समय भोगांव विधानसभा प्रभारी हैं। वह पार्टी के विधानसभा सचिव भी रह चुके हैं। टिकट मिलने बाद उन्होंने अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। बता दें कि करहल में यादवों के बाद शाक्य समुदाय के वोटर हैं। समाजवादी पार्टी ने करहल से तेज प्रताप यादव को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बीजेपी ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है। बीजेपी को जयंत चौधरी की आरएलडी, सुभासपा, निषाद पार्टी और अपना दल का भी समर्थन हासिल है। जबकि सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बसपा ने कुंदरकी से रफत उल्ला को प्रत्याशी घोषित किया है। रफत उल्ला उर्फ नेता छिदद्दा बसपा के टिकट से अब तक चार बार चुनाव लड़ चुके हैं। सपा के जियाउर्रहमान बर्क के सांसद बनने के बाद सीट खाली हुई है। सपा और बीजेपी ने यहां से अपने उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं। लोकसभा चुनाव के बाद से ही बहुजन समाज पार्टी ने करहल विधानसभा उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी थी। करहल विधानसभा से टिकट को लेकर सात लोगों ने आवेदन किए थे जिसमें कस्बा करहल के निवासी दो शाक्य पदाधिकारी के साथ पाल लोधी और यादव समाज के पदाधिकारी भी शामिल थे। वही बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने डॉक्टर अवनीश शाक्य के नाम पर मोहर लगाते हुए शाक्य वोटो को साधने के लिए उन्हें प्रत्याशी बनाया। डॉ अवनीश शाक्य मूल रूप से भोगांव विधानसभा क्षेत्र के मानिकपुर गांव के निवासी हैं। वह नगर के आवास विकास कॉलोनी में क्लीनिक संचालित करते हैं। वह वर्ष 2018 से निरंतर विधानसभा क्षेत्र भोगांव के प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते चले आ रहे हैं। बता दें कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद करहल सीट रिक्त हुई है। वह कन्नौज से सांसद बन चुके हैं। करहल को सपा का गढ़ माना जाता है। यहां पर सैफई परिवार का ज्यादातर कब्जा रहा है। यहां पर 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। इसके लिए सपा-बसपा और बीजेपी समेत अन्य दल भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। केंद्रीय मंत्री और आगरा से सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा उम्मीदवार अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। अगस्त माह में करहल दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दावा किया था कि करहल उपचुनाव में भाजपा भारी अंतर से जीतेगी। पाठक ने परोक्ष रूप से सपा का जिक्र करते हुए कहा, “यह वे लोग हैं जो निर्वाचन क्षेत्र के मालिक हैं, न कि वे जो मानते हैं कि यह उनका अजेय किला है।

Tags: daily sting operationElectionsting operation india
Sting Operation

Sting Operation

  • Trending
  • Comments
  • Latest

0

0

0

0

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA

We bring you the latest Punjab news headlines about Punjab crime, Punjab politics and Live Updates on Punjab from Times of India

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • खेल-खिलाड़ी
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.

No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब
  • भारत
  • विदेश
  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.