• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
Advertisement
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब

  • भारत

  • विदेश

  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper
No Result
View All Result
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA
No Result
View All Result
Home मनोरंजन

सामंथा रुथ ने कंगना रनौत की तारीफों के बांधे पुल, ट्वीट शेयर कर लिखी ये बात

Sting Operation by Sting Operation
October 20, 2024
in मनोरंजन
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कंगना रनौत ने एक एक्स यूजर को जवाब दिया जिसने लिखा था कि लोगों को जलाने वालों से डरना चाहिए। इसके बाद कई बॉलीवुड स्टार्स ने भाजपा सासंद और एक्ट्रेस कंगना की तारीफ की। वहीं सामंथा रुथ उनका सोपर्ट करती दिखीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया।
कंगना रनौत फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज को लेकर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म की प्रोड्यूसर-डायरेक्टर और लीड एक्ट्रेस कंगना अब सोशल मीडिया पर किसी और वजह से चर्चा में हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक एक्स यूजर को जवाब दिया है, जिसने लिखा था कि लोगों को उन्हें जलाने वालों से डरना चाहिए। इस पर उन्होंने एक लंबा सा नोट लिख ट्वीट किया और सामंथा रुथ ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर कर एक्ट्रेस की एक शब्द में तारीफ कर दी। साउथ एक्ट्रेस का रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना रनौत ने एक लंबा नोट लिखा है, जिसमें उन्होंने एक्स यूजर को जवाब देते हुए उन महिलाओं के बारे में बात की जो खुद के हक के लिए लड़ाई करती हैं। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर बात करते हुए कंगना ने लिखा कि उन्हें हर तरह की परेशानियों से लड़ाना आता है। एक्स यूजर जॉन कोलिन्स ने लिखा, ‘चुड़ैलों से मत डरो, उनसे डरो जिन्होंने उन्हें जलाया।’ ट्वीट को शेयर करते हुए कंगना ने कहा, ‘चुड़ैलें ऐसी महिलाएं होती हैं जो पिंजरे में बंद हैं और खुद को हर बात के लिए कोसती हैं। अपने मन की आवाज को दबाने वाली, जो खुद के लिए लड़ाई नहीं करती, हमेशा उम्मीद हार जाने वाली और दूसरो को देख खुद को कम समझने वाली होती है।’ बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आगे लिखा, ‘पिंजरे में बंद लोगों का मानना ​​है कि प्रतिभाशाली लोगों में कुछ बुरी शक्तियां होती हैं और उन्हें जलाकर राख कर देना चाहिए, दुख कई रूपों में मौजूद है और ईर्ष्या उन सभी में सबसे दुखद है। आप ईर्ष्या करना या प्रेरित होना चुन सकते हैं, एक स्मार्ट विकल्प चुनें, जो प्रेरित होना चुनते हैं वे स्पेशल लोग हैं, पिंजरे को तोड़ें और आजाद हों। चुड़ैल शब्द गलत है।’ सामंथा रूथ प्रभु ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना के ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘वर्ड’ और कंगना रनौत को टैग भी किया। उन्होंने जिस तरह एक शब्द में कंगना की तारीफ की है। उसकी वजह से वह चर्चा में हैं।

Tags: bollywooddaily sting operationsting operation india
Sting Operation

Sting Operation

  • Trending
  • Comments
  • Latest

0

0

0

0

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024

October 22, 2024
Sting Operation (Daily Newspaper & Web Channel) INDIA

We bring you the latest Punjab news headlines about Punjab crime, Punjab politics and Live Updates on Punjab from Times of India

Follow Us

Browse by Category

  • Uncategorized
  • खेल-खिलाड़ी
  • पंजाब
  • बिजनेस
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • भारत
  • मनोरंजन
  • विदेश
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Recent News

October 22, 2024

October 22, 2024
  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.

No Result
View All Result
  • मुख पृष्ठ
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • पंजाब
  • भारत
  • विदेश
  • खेल-खिलाड़ी
  • ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • Epaper

© 2020 Sting Operation.us - Design and Maintain by Tej Info.